चित्तौड़गढ़|चित्तौड़गढ़ पुलिस ने जिला स्पेशल टीम की सतर्कता से संभावित गैंगवार की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह चौहान के अवैध हथियार के साथ घूमने की सूचना मिली थी।