भारतीय किसान संघ की जिला बैठक सम्पन्न, 30 सितंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रूपरेखा
चित्तौड़गढ़। भारतीय किसान संघ की जिला महिला बैठक का आयोजन सांवलियाजी (भादसोड़ा) में जिला महिला प्रमुख भारती वैष्णव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी 30 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला किसान सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले से अधिकाधिक महिला किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला महिला प्रमुख भारती वैष्णव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ जिले की प्रत्येक तहसील से महिला किसान भाग लेंगी। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में सभी तहसीलों की महिला पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उनकी जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर भी विस्तार से चर्