निज़ामाबाद: सरायमीर में स्कूल वाहनों पर एआरटीओ की बड़ी कार्रवाई, चार वाहन किए गए सीज, छह का चालान
आज सोमवार के दिन आजमगढ़ जिले निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सरायमीर कोतवाली क्षेत्र में दोपहर 1 बाजे एआरटीओ (प्रवर्तन) अतुल कुमार यादव के नेतृत्व में स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर चार स्कूल वाहनों को सीज कर सरायमीर थाने में खड़ा कराया गया ।