Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image
image
image
image

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत आज लोक सेवा प्रबंधन श्री संत कुमार चौबे, डीईजीएम श्री राजु बिलवाल एवं उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले द्वारा ग्राम पंचायत में समग्र eKYC कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आधार अपडेट एवं समग्र eKYC सत्यापन हेतु आयोजित आधार शिविर का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने हितग्राहियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

MORE NEWS

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत अधिकारियों ने पिटोल में विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण एवं जनसंवाद 

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम श्री महेश मंडलोई एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील डावर के नेतृत्व में प्रशासनिक दल द्वारा पिटोल में विभिन्न शासकीय एवं सार्वजनिक संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान अधिकारी सामूहिक रूप से मिनी बस से भ्रमण पर निकले तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, उचित मूल्य दुकान, खाद वितरण केंद्र, गैस गोदाम, बस स्टैंड एवं शासकीय विद्यालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने पिटोल एवं कालाखूँट में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा प्राप्त समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था के संबंध में नवीन डगवेल को पाइप जल प्रदाय योजना से जोड़ने के प्रस्ताव का तकनीकी परीक्षण कराने तथा खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए।

अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री संजय पाटील, सीईओ जनपद श्री चंद्रसिंह मंडलोई, एई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री दयालु राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत अधिकारियों ने पिटोल में विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण एवं जनसंवाद मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम श्री महेश मंडलोई एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील डावर के नेतृत्व में प्रशासनिक दल द्वारा पिटोल में विभिन्न शासकीय एवं सार्वजनिक संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान अधिकारी सामूहिक रूप से मिनी बस से भ्रमण पर निकले तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, उचित मूल्य दुकान, खाद वितरण केंद्र, गैस गोदाम, बस स्टैंड एवं शासकीय विद्यालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पिटोल एवं कालाखूँट में पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया तथा प्राप्त समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। पेयजल व्यवस्था के संबंध में नवीन डगवेल को पाइप जल प्रदाय योजना से जोड़ने के प्रस्ताव का तकनीकी परीक्षण कराने तथा खराब हैंडपंपों की शीघ्र मरम्मत के निर्देश दिए गए। अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 21 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। इस अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री संजय पाटील, सीईओ जनपद श्री चंद्रसिंह मंडलोई, एई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री दयालु राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

📍 मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत नगर परिषद पेटलावद में परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण, झाबुआ, श्रीमती रितिका पाटीदार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया।

साथ ही 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का मौके पर पहुँचकर संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया गया। 
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

📍 मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत नगर परिषद पेटलावद में परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण, झाबुआ, श्रीमती रितिका पाटीदार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया गया। साथ ही 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का मौके पर पहुँचकर संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

संयुक्त संचालक उद्यान, इंदौर संभाग ने किया उद्यानिकी गतिविधियों का निरीक्षण, किसानों से किया संवाद

संयुक्त संचालक उद्यान, इंदौर संभाग श्री दयाराम जाटव ने बुधवार को फील्ड भ्रमण के दौरान ग्राम रामगढ़ में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषक श्री रामकृष्ण पाटीदार, श्री नगीन मालवीय, श्री जवाहर पाटीदार एवं श्री सुनील पाटीदार के खेतों का भ्रमण कर टमाटर, मिर्च, गेंदा, गुलाब सहित संरक्षित खेती (पॉलीहाउस) में संचालित फसलों का अवलोकन किया तथा किसानों से संवाद कर खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक श्री जाटव ने किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीकों, वैज्ञानिक फसल प्रबंधन, संरक्षित खेती के लाभ तथा वर्तमान मंडी भाव की जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण एवं अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर उपसंचालक उद्यानिकी श्री मोहन मुजालदा, तकनीकी सहायक श्री बल्लुसिंह चौहान एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी (पेटलावद) श्री सुरेश इनवाती सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Horticulture, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

संयुक्त संचालक उद्यान, इंदौर संभाग ने किया उद्यानिकी गतिविधियों का निरीक्षण, किसानों से किया संवाद संयुक्त संचालक उद्यान, इंदौर संभाग श्री दयाराम जाटव ने बुधवार को फील्ड भ्रमण के दौरान ग्राम रामगढ़ में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषक श्री रामकृष्ण पाटीदार, श्री नगीन मालवीय, श्री जवाहर पाटीदार एवं श्री सुनील पाटीदार के खेतों का भ्रमण कर टमाटर, मिर्च, गेंदा, गुलाब सहित संरक्षित खेती (पॉलीहाउस) में संचालित फसलों का अवलोकन किया तथा किसानों से संवाद कर खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक श्री जाटव ने किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीकों, वैज्ञानिक फसल प्रबंधन, संरक्षित खेती के लाभ तथा वर्तमान मंडी भाव की जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण एवं अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की सलाह दी। इस अवसर पर उपसंचालक उद्यानिकी श्री मोहन मुजालदा, तकनीकी सहायक श्री बल्लुसिंह चौहान एवं वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी (पेटलावद) श्री सुरेश इनवाती सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Horticulture, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

“स्कूल हेल्थ एक्टिविटी” कार्यक्रम के तहत छात्राओं को डेंगू रोग से बचाव की दी जानकारी

 राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डेंगू रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए “स्कूल हेल्थ एक्टिविटी” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को डेंगू रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में 04 अगस्त को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, कल्याणपुरा में “डेंगू रोग के लक्षण एवं बचाव” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट्स के माध्यम से डेंगू रोग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में डेंगू सहित अन्य वाहक जनित रोगों के प्रति सामुदायिक जागरूकता विकसित करना, इन बीमारियों के प्रसार पर नियंत्रण तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के उपायों से अवगत कराना है। उक्त गतिविधियों का संचालन वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड के मलेरिया निरीक्षक एवं प्रभारी मलेरिया निरीक्षक द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे अपने माता-पिता को घरों में मच्छर जाली लगाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने तथा रात एवं दिन में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए जागरूक करें। साथ ही घरों में पानी के कंटेनरों की साप्ताहिक रूप से नियमित साफ-सफाई करने, घर एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने, छतों पर रखे बेकार टायर, फूलदान, गमलों एवं अन्य पात्रों में पानी एकत्र नहीं होने देने तथा जमा पानी को समय-समय पर खाली करने की सलाह दी गई। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में रक्त जांच कराने की भी समझाइश दी गई।

कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य, मलेरिया निरीक्षक कल्याणपुरा श्री धनसिंह चौहान, नेत्र सहायक श्री राजदान एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

“स्कूल हेल्थ एक्टिविटी” कार्यक्रम के तहत छात्राओं को डेंगू रोग से बचाव की दी जानकारी राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डेंगू रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए “स्कूल हेल्थ एक्टिविटी” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को डेंगू रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में 04 अगस्त को शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, कल्याणपुरा में “डेंगू रोग के लक्षण एवं बचाव” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट्स के माध्यम से डेंगू रोग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में डेंगू सहित अन्य वाहक जनित रोगों के प्रति सामुदायिक जागरूकता विकसित करना, इन बीमारियों के प्रसार पर नियंत्रण तथा मच्छरों के प्रजनन को रोकने के उपायों से अवगत कराना है। उक्त गतिविधियों का संचालन वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड के मलेरिया निरीक्षक एवं प्रभारी मलेरिया निरीक्षक द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे अपने माता-पिता को घरों में मच्छर जाली लगाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने तथा रात एवं दिन में सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करने के लिए जागरूक करें। साथ ही घरों में पानी के कंटेनरों की साप्ताहिक रूप से नियमित साफ-सफाई करने, घर एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने, छतों पर रखे बेकार टायर, फूलदान, गमलों एवं अन्य पात्रों में पानी एकत्र नहीं होने देने तथा जमा पानी को समय-समय पर खाली करने की सलाह दी गई। बुखार आने पर तत्काल स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में रक्त जांच कराने की भी समझाइश दी गई। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य, मलेरिया निरीक्षक कल्याणपुरा श्री धनसिंह चौहान, नेत्र सहायक श्री राजदान एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026