बिहार में आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के फील्ड वर्क गुणवत्ता परीक्षण के अंतर्गत नालंदा जिले के तीन चार्ज — बिहारशरीफ सदर, बिहारशरीफ नगर परिषद एवं रहुई — सहित कुल छह HLB का भौतिक निरीक्षण मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी सह निदेशक, जनगणना कार्य, श्रीमती रंजिता (भा.प्र.से.) द्वारा 22 मई 2026 को किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर संबंधित जिलों एवं चार्ज के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
#Census2027 #जनगणना2027 #बिहार #Bihar
@biharrevenue @pibpatna @iprdbihar
2.1k views | Bihar, India | Jul 29, 2026