सासाराम शहर के दक्षिणी हिस्से में लंबे समय से जलजमाव की समस्या को लेकर मीडिया, सोशल मीडिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जिला प्रशासन को प्राप्त शिकायतों के मद्देनजर प्रशासन द्वारा इसके स्थायी समाधान की दिशा में पहल तेज कर दी गई है।
इसी क्रम में आज दिनांक 13.09.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा कादिरगंज पहुंचकर मां ताराचंडी धाम से निकलने वाली कुदरा नदी की मुख्य धारा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने नदी के प्रवाह, जलनिकासी की स्थिति एवं संभावित अवरोधों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद कर जलजमाव की समस्या एवं नदी की वर्तमान स्थिति की जानकारी लिया गया। कादिरगंज से सपुल्लाहगंज होते हुए लखनुसराय तक कुदरा नदी की मुख्य धारा की सफाई एवं जलप्रवाह को सुचारु बनाने की संभावना पर भी विचार किया गया।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कुदरा नदी की मुख्य धारा में अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर नियमानुसार नोटिस जारी करने तथा विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जाएगी, ताकि कोटा, दलेलगंज, कादिरगंज एवं शाहजलालपीर मुहल्ले के लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम, विशेष कार्य पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सासाराम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
Patna, Bihar | Sep 13, 2026