झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की व्यापक तैयारी
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ब्रीफिंग में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
30 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी सुबह 6 बजे तक केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करें
पाकुड़ : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन 01 नवंबर 2026 (रविवार) को पाकुड़ जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में किया जाएगा। उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित होगी।परीक्षा के सफल संचालन को लेकर रविन्द्र भवन में जोनल दंडाध�