उचकागांव: मीरगंज पावर हाउस के पास नगर के जेई से चेन छीनी गई
मीरगंज शहर के पावर हाउस के समीप रविवार की अहले सुबह बाइक सवार बदमाशों ने नगर परिषद के जेई के गले से सोने की चेन छिनकर फरार हो गए। चेन की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बतायी गई है। पीड़ित जेई साधु शरण प्रसाद यादव ने मीरगंज थाने में लिखित शिकायत की है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह जेई रोज की तरह मार्निंग वॉक के लिए निकले थे।