उचकागांव: उचकागांव प्रखंड के घोड़ा घाट में रामनवमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
उचकागांव प्रखंड क्षेत्र की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली बाण गंगा दाहा नदी के तट पर रामनवमी के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति लगने वाले मेले में रविवार के पुरे दिन जमकर भीड़ उमड़ी। इस दौरान आने वाले लोगों ने मां घोडाघाट भवानी और भगवान शंकर के मंदिर में माथा टेककर मन्नतें मांगी। वहीं दंडाधिकारी के रूप में सीओ विकेश कुमार लगातार मॉनिटरिंग करते रहे थे।