उचकागांव: उचकागाँव के दहीभाता गांव से मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव में छापेमारी कर पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के दहीभाता गांव निवासी गिरफ्तार आरोपित आत्मा साह को पुलिस ने गुरुवार के दोपहर न्यायालय में प्रस्तुत किया। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित फरार चल रहा था.