उचकागांव: मीरगंज में रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गई, भक्ति गीतों पर झूमे लोग
मीरगंज में रविवार की दोपहर 3 बजे रामनवमी के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मीरगंज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के बाद इसका समापन हों गया. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भगवा कपड़ा पहने पैदल युवा, बुजुर्ग व महिला श्रद्धालु शामिल हुए, जो भक्ति भाव से रामनवमी का उत्सव मना रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे।