तिलौथू: NH-2C पथ पर तिलौथू के पुराने पेट्रोल पंप के पास दो बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार हुए घायल
तिलौथू के पुराने पेट्रोल पंप के समीप NH-2C पथ पर दो बाइक के बीच टक्कर हो गई है। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो बाइक की आमने-सामने के टक्कर हो गए जिसमें इंद्रपुरी निवासी राजा कुमार एवं तिलौथू थाना क्षेत्र के बाराडीह निवासी मोहम्मद इरशाद बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल लाया गया ।