तिलौथू: सरेया के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन को लेकर चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान
सरेया के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एक दर्जन नव विवाहित महिलाओं को परिवार नियोजन के विषय पर जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुखिया संजय चौधरी, उप मुखिया अमित गुप्ता ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया तथा इस दौरान एक दर्जन नव विवाहित महिलाओं को 'खुशियों की पोटली' वितरित की गई। इस दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।