तिलौथू: डीएम एवं एसपी ने तिलौथू में राशन कार्ड से जुड़े सुयोग्य लाभार्थियों के बीच किया राशन कार्ड का वितरण तथा फ्लैग मार्च
डीएम एवं एसपी के द्वारा संयुक्त रूप से तिलौथू प्रखंड के राशन कार्ड से जुड़े सुयोग्य लाभार्थियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल अंतर्गत सभी लाभुकों को लंबित राशन कार्ड का निष्पादन करने का निर्देश दिया है। वहीं इस दौरान मुहर्रम पर्व को लेकर तिलौथू और सरेया गांव में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।