तिलौथू: मोहर्रम पर्व को लेकर तिलौथू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील
तिलौथू थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेक बीडीओ अंकित जैन और इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक गुरुवार को की गई। बैठक में उपस्थित खलीफा एवं कमेटी के सदस्यों को आपसी तालमेल के साथ त्यौहार मनाने की अपील की गई। बैठक में सभी ताजियादार ने अपने समय सारणी नोट कराया। बीडीओ ने कहा कि किसी भी धारदार हथियार को लेकर चलने की इजाजत नहीं रहेगी।