बहरोड़: बहरोड़ में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने लाउड स्पीकर से दी चेतावनी, सीमा से भार पाए जाने पर सामान किया जाएगा ज़ब्त
Behror, Alwar | Aug 19, 2026 बहरोड़ शहर में लगातार बढ़ रहे जाम और सड़क किनारे हो रहे अस्थायी अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नगर परिषद आयुक्त के निर्देश पर शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर लाउड स्पीकर के जरिए लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई।