एकमा: नौतन बाजार में छापेमारी के दौरान 10 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Ekma, Saran | Aug 17, 2026 एकमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नौतन बाजार में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने विशाल कुमार और मुन्ना साह के घर पर छापेमारी कर दोनों के पास से देसी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों को प्राथमिक की दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।