*भरतपुर संभागीय मुख्य अभियंता ने धौलपुर वृत्त के अभियंताओं की ली समीक्षा बैठक, विद्युत आपूर्ति एवं विभागीय कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*
धौलपुर| जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जयपुर डिस्कॉम) के भरतपुर संभागीय मुख्य अभियंता श्री अतर सिंह कमलाकर ने धौलपुर वृत्त के अभियंताओं की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में वृत्त की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, राजस्व वसूली, उपभोक्ता सेवाओं तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्बाध, नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अभियंता फील्ड में सक्रिय रहकर कार्य करें तथा विभागीय लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य अभियंता ने निम्नलिखित कार्यों को प्राथमिकता से संपादित करने के निर्देश दिए —
*1. निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना:* निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सभी श्रेणी के घरेलू, कृषि, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। फाल्ट होने पर त्वरित मरम्मत कर आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए।Shutdown की जानकारी सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया में दी जाए
*2. विद्युत छीजत (T&D Loss) में कमी:* विद्युत छीजत को कम करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई की जाए। जर्जर तारों, ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों एवं तकनीकी खामियों को दूर किया जाए। अवैध कनेक्शनों पर सख्त निगरानी रखी जाए। व टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए
*3. राजस्व वसूली में बढ़ोतरी केनिर्देश* बकाया राजस्व की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्यों को पूरा किया जाए। अधिकारियों को प्रतिदिन की वसूली की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर उनपर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए
*4. नए कनेक्शन शीघ्र जारी करना:* नए विद्युत कनेक्शनों के आवेदनों का त्वरित निस्तारण कर समयबद्ध कनेक्शन जारी किए जाएं। किसी भी आवेदक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।जरूरत के अनुसार स्थानीय स्तर पर शिविर आयोजित किए जाए
*5. बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई:* बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर उनसे बकाया राशि वसूलने के लिए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। आवश्यकता पड़ने पर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई भी की जाए।बिल गडबडी के मामलों की सुनवाई समय पर की जाए
*6. संपर्क 181 शिकायतों का त्वरित निस्तारण:* संपर्क 181 पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतों का सही निस्तारण हो
*7. लापरवाह कार्मिकों पर होगी कार्रवाई:* कार्यों में लापरवाही एवं निर्देशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।विभागीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए टीम भावना से काम करे
*8. RDSS योजना के कार्यों में लाए तेजी:* RDSS योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।जहां तंत्र ओवर लोड हे व्हा पहिले कार्य होने चाहिए
*9. अवैध ट्रांसफॉर्मरों के विरुद्ध अभियान:* अवैध रूप से स्थापित ट्रांसफॉर्मरों की पहचान कर उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए व ऐसे Transformers को पुलिस सहयोगसे japt किया जाए।
मुख्य अभियंता ने कहा कि विद्युत विभाग का प्रमुख उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अभियंता आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे बिजली का सदुपयोग करें, समय पर बिल का भुगतान करें तथा बिजली चोरी जैसी गतिविधियों से दूर रहें।
बैठक में धौलपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा सहित संबंधित अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।