#बस_ऐसे_ही_शिक्षकों_की_जरूरत_है!
भरतपुर। रूपवास उपखंड के बिनऊआ गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक मिसाल पेश की गई। समारोह के दौरान कार्यरत शिक्षक जगदीश प्रसाद कुशवाहा ने स्कूल की गतिविधियों और दैनिक प्रार्थना को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अपनी ओर से म्यूजिक साउंड सिस्टम भेंट किया। इस सराहनीय पहल पर प्रधानाचार्य मधु उपाध्याय सहित पूरे विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने शिक्षक का साफा-माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर नागरिक अभिनंदन किया। - Bharatpur News
#बस_ऐसे_ही_शिक्षकों_की_जरूरत_है!
भरतपुर। रूपवास उपखंड के बिनऊआ गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक मिसाल पेश की गई। समारोह के दौरान कार्यरत शिक्षक जगदीश प्रसाद कुशवाहा ने स्कूल की गतिविधियों और दैनिक प्रार्थना को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अपनी ओर से म्यूजिक साउंड सिस्टम भेंट किया। इस सराहनीय पहल पर प्रधानाचार्य मधु उपाध्याय सहित पूरे विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने शिक्षक का साफा-माला पहनाकर एवं प्रमाण पत्र देकर नागरिक अभिनंदन किया।