Public App Logo
#जवान_को_भावपूर्ण_श्रद्धांजलि.. भरतपुर। बयाना उपखंड स्थित सूपा गांव निवासी 32 वर्षीय एसएसबी जवान करतार सिंह गुर्जर का लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में 62वीं बटालियन में तैनात करतार सिंह की 11 अगस्त को ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद 16 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। बटालियन के जवानों की मौजूदगी में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके ढाई वर्षीय मासूम बेटे प्रियांक ने पिता को मुखाग्नि दी। वर्ष 2017 में भर्ती हुए करतार सिंह अपने पीछे पत्नी, पांच साल की बेटी और ढाई साल के बेटे को छोड़ गए हैं। अंत्येष्टि के दौरान स्थानीय विधायक डॉ. ऋतु बनावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। - Bharatpur News