बहादुरपुर: ग्राम इकोदिया की मोना दांगी का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा में वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर चयन
मुंगावली विकासखंड के ग्राम इकोदिया की बेटी मोना दांगी का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2022 में वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर चयन हुआ है। उनका चयन होने पर रविवार को दिनभर उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला चलता रहा। प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2022 में बेटी मोना दांगी ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर चयन हुआ है।