बहादुरपुर: पूर्व राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ग्राम भ्याना पहुंचे, शोक संतप्त परिवार से मुलाक़ात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं
मुंगावली विधायक पूर्व राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव गुरुवार की शाम मुंगावली विधानसभा के ग्राम भ्याना पहुंचे। ग्राम में वह स्वर्गीय जगत सिंह जी दांगी के निधन हो जाने पर उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने ग्राम में ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना और मौके पर उनका निराकरण किया।