बहादुरपुर: बहादुरपुर पुलिस ने चार पहिया वाहनों से हटवाए अवैध रुप से लगाए गए हूटर-सायरन
उपमहानिरीक्षक अशोकनगर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन द्वारा चार पहिया वाहनों पर अवैध रूप से लगाए हुए हूटरो पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर,एसडीओपी मुंगावली श्रीमती सनम बी खान के मार्गदर्शन में मंगलवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक थाना बहादुरपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की गई ।