बहादुरपुर: टीटोर गांव में शख्स ने 59 वर्षीय व्यक्ति के साथ की मारपीट व दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली टीटोर गांव में 59 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी ने बताया कि आरोपी ने गालियां दी, ईद से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।