बटियागढ़: भिलौनी गांव में कुएं में तैरता मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बटियागढ़ ब्लॉक के मगरोन थाना अंतर्गत अजब धाम चौकी क्षेत्र के भिलौनी गांव में 38 वर्षीय व्यक्ति का शव खेत मे बने कुएं में तैरता दिखाई देने से सनसनी के हालत बन गए, मृतक की शिनाख्त जागेश्वर कुशवाहा निवासी भिलौनी के रूप में की गई घटना की सूचना पर अजब धाम चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पँहुचे और मामले की जांच शुरू की