बलकवाडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानवा निवासी आरोपी अरुण मेवाड़े (20), दीपक मेवाड़े (22), अजय मेवाड़े (18) और एक नाबालिग को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों से करीब 90 हजार रुपए का लूटा हुआ सामान, घटना में प्रयुक्त बाइक और अन्य मोबाइल जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।