मड़ावरा: रनगांव के एक किराना दुकान से रैक चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मड़ावरा थाना क्षेत रनगांव में एक किराना दुकान से लकड़ी का रैक चोरी हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जब दुकानदार सुबह अपनी दुकान खोलने गया तो रैक दिखाई नहीं दिया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो उसमें दो युवक रैक ले जाते हुए दिखाई दे रहे। जिसका वीडियो मंगलवार की सुबह करीब 9 से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 2 दिन पुरानी बताई जा रही।