रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक प्रखंड के शर्मा, तेतरहाट व नंदनामा के पास सांसद राजीव रंजन सिंह का समर्थकों ने किया भव्य स्वागत
शर्मा,तेतरहट तथा नूनगढ़ के समीप शनिवार 12 बजे सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का सैकड़ों की संख्या में जुटे समर्थकों ने फूल माला,बुके तथा अंगवस्त्र देकर उनका भव्य स्वागत किया।बता दें कि सांसद शनिवार को चानन प्रखंड के गोपालपुर में 80 एकड़ भूमि पर 110 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक 'सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्लांट' के निर्माण स्थल का निरीक्षण करने जा रहे थे।