शिकोहाबाद: थाना मटसेना क्षेत्र हलपुरा रोड पर सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने दी जानकारी
थाना मटसेना क्षेत्र दौकेली निवासी नवीन कुमार काम से लौटकर घर आ रहा था, गाडी पंचर हो गई थी। पैदल पंचर गाडी लेकर आ रहा था। बुधवार शाम छह बजे करीबन किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के साथ ही वार्ड में शिफ्ट कर दिया।