शिकोहाबाद: ठेका सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका शिकोहाबाद में दूसरे दिन भी झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन, अधिकारियों से की वार्ता
शिकोहाबाद नगर पालिका में गुरूवार दोपहर एक बजे करीबन ठेका सफाई कर्मचारियों झाड़ू हाथों में लेकर प्रदर्शन किया, हमारी मांगे पूरी करो नारे लगाये। वहीं धरना भी दिया। मौके पर एसडीएम शिकोहाबाद सहित ईओ नगर पालिका पहुंचे, काफी देर तक धरना आदि समाप्त कराने को लंबी वार्ता चलती रही, परंतु फिलहाल कोई निदान नहीं निकला है।