शिवहर: शिवहर जिला से बहने वाली बागमती नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव लगातार जारी, तटबंधों पर जिला प्रशासन रख रही है नजर
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि शिवहर जिला से बहने वाले बागमती नदी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव जारी है. उन्होंने बताया कि 3 घंटा जलस्तर में वृद्धि हो रही है तो 3 घंटा जलस्तर में गिरावट हो रही है. जिसे कहीं-कहीं कटाव हो रही है. उसका भी मरम्मती का कार्य लगातार की जा रही है. लगातार जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव को लेकर तटबंध पर भी निगरानी रखी जा रही है।