अल्बर्ट एक्का (जारी): संत पियूष जनता उच्च विद्यालय भीखमपुर में दसवीं के छात्रों को रंगारंग कार्यक्रम के साथ विदाई दी गई
जारी प्रखंड अंतर्गत संत पियूष जनता उच्च विद्यालय भिखमपुर में वर्ग 10 वीं के छात्र छात्राओं को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच विदाई किया गया। विदाई समारोह से पहले भिखमपुर पल्ली में मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया जिसका मुख्य अधिष्ठाता फादर प्रेम प्रकाश इन्दवार रहे। बताया गया कि मैट्रिक जीवन की पहली सीढ़ी है।