दादरी: ग्रेटर नोएडा के लुहारली गांव के समीप पुलिस ने प्रतिबंधित गौ मांस के आयात व निर्यात करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से प्रतिबंधित गौ मांस का आयात व निर्यात करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से सलीमुद्दीन के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त के साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।