शिवपुरी नगर: शिवपुरी दौरा बीच में छोड़कर रवाना हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया, शहीद को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार रात शिवपुरी पहुंचकर अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए आईटीबीपी जवान गौरव सेंगर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से भेंट की। लेकिन इसी दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच अचानक से बिगड़ते हालातों को देखते हुए उन्होंने अपना चार दिवसीय संसदीय दौरा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया और आपात रूप से ग्वालियर रवाना हो गए।