गांगड़तलाई: हांडी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन 6 महीनों से अधूरा पड़ा है
पंचायत समिति गांगड़तलाई की ग्राम पंचायत हांडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण काम जल्द पूरा कराया जाए। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपए की लागत से बन रहा भवन पिछले छह माह से अधूरा पड़ा है। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।