बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने नीदरलैंड्स में आयोजित कॉन्सर्ट में भारतीय लोक संगीत की तान बिखेरी। नीदरलैंड्स स्थित 'इंडिया हाउस' में भारतीय सांस्कृतिक परंपरा और संगीत की एक बेहद ख़ास और यादगार शाम के लिए मैथिली ठाकुर ने राजदूत कुमार तुहिन के प्रति विशेष रूप से आभार जताया।
इससे पहले 'इंडिया हाउस' में राजदूत कुमार तुहिन ने भारत की प्रसिद्ध लोक एवं शास्त्रीय गायिका और बिहार विधानसभा की सदस्य मैथिली ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। ये आयोजन केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं था, बल्कि सुदूर देश में भारतीय कला, लोक परंपराओं और सदाबहार सांस्कृतिक विरासत का एक भव्य उत्सव बन गया।
कार्यक्रम के दौरान मैथिली ठाकुर के दिल को छू लेने वाले संगीत और लोकगीतों ने नीदरलैंड्स में मौजूद भारतीय समुदाय और विदेशी अतिथियों को भारत की मिट्टी और जड़ों से जोड़े रखा। उनके सुरीले गानों ने माहौल में आत्मीयता घोल दी, जिससे वहां उपस्थित हर व्यक्ति को अपने देश की स�
Korba, Korba | Sep 29, 2026