बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने देश के माता-पिता के नाम एक बेहद गंभीर और भावुक मैसेज शेयर किया है। उन्होंने बेटों की परवरिश को लेकर सवाल भी उठाए हैं और सलाह भी दी है। दिल्ली-NCR और बिहार में बेटियों के साथ लगातार सामने आईं दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की घटनाओं ने जहां देश को झकझोर दिया है, वहीं इन वारदातों ने लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से बहस छेड़ दी है। 44 साल की एक्ट्रेस, जो खुद एक बेटे की मां हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर पैरेंट्स को दो टूक सलाह दी है। कहा है कि बेटियों पर पाबंदी लगाने से ज्यादा जरूरी है, बेटों को सही-गलत की सीख देना।
दीया मिर्जा लिखती हैं कि लड़कों को सहमति (consent), सीमाओं (boundaries), और सबसे जरूरी अस्वीकृति (rejection) को स्वीकार करना सिखाना होगा।
Korba, Korba | Sep 30, 2026