Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
jbnewskorba
ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़: CBI ने गिरिबाला सिंह को दहेज प्रताड़ना केस में दी क्लीनचिट, डाउरी डेथ से इनकार https://jbnewskorba.in/ट्विशा-शर्मा-मौत-मामले-मे/
Korba, Korba
| Sep 30, 2026
MORE NEWS
बाॅलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक में जलवे बिखेरने के बाद भारत लौट आई हैं. एयरपोर्ट पर उनका अलग ही स्वैग देखने को मिला. उन्होंने जींस-टीशर्ट के साथ ट्रेंच कोट पहना हुआ था. एयरपोर्ट पर उन्हें देखते ही पैपराजी ने घेर लिया और जमकर पोज लिए. उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया.
Korba, Korba | Sep 30, 2026
उर्वशी रौतेला की टीम ने एक AI कंपनी को लेकर दावा किया है कि वो एक्ट्रेस के नाम और उनकी छवि का बिना इजाजत इस्तेमाल कर रही थी। टीम ने कानूनी कार्रवाई करते हुए 7000 करोड़ के हर्जाने की मांग भी की है। एक्ट्रेस की टीम के बयान के मुताबिक, कंपनी ने कथित तौर पर उर्वशी रौतेला की पहचान और कंटेंट का इस्तेमाल बिना इजाजत के किया। टीम ने कहा कि वे उचित कानूनी कदम उठा रहे हैं और फिलहाल नुकसान का आकलन 7,000 करोड़ रुपये किया जा रहा है। टीम ने इस बात पर भी जोर दिया कि एक्ट्रेस के नाम, तस्वीर या उनकी जैसी दिखने वाली छवि का कोई भी कमर्शियल इस्तेमाल सिर्फ सही इजाजत के साथ ही किया जाना चाहिए।
Korba, Korba | Sep 30, 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने देश के माता-पिता के नाम एक बेहद गंभीर और भावुक मैसेज शेयर किया है। उन्होंने बेटों की परवरिश को लेकर सवाल भी उठाए हैं और सलाह भी दी है। दिल्ली-NCR और बिहार में बेटियों के साथ लगातार सामने आईं दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न की घटनाओं ने जहां देश को झकझोर दिया है, वहीं इन वारदातों ने लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से बहस छेड़ दी है। 44 साल की एक्ट्रेस, जो खुद एक बेटे की मां हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर पैरेंट्स को दो टूक सलाह दी है। कहा है कि बेटियों पर पाबंदी लगाने से ज्यादा जरूरी है, बेटों को सही-गलत की सीख देना। दीया मिर्जा लिखती हैं कि लड़कों को सहमति (consent), सीमाओं (boundaries), और सबसे जरूरी अस्वीकृति (rejection) को स्वीकार करना सिखाना होगा।
Korba, Korba | Sep 30, 2026
उत्तर प्रदेश के मऊ में करीब नौ साल से लापता 14 वर्षीय सचिन मौर्य का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर सुप्रीम कोर्ट के सामने है। 27 सितंबर 2017 को ट्यूशन के लिए घर से निकला कक्षा नौ का छात्र वापस नहीं लौटा था। परिवार ने तलाश के बाद पुलिस से शिकायत की और 28 सितंबर को सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में बाद में छह आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए, लेकिन ट्रायल की धीमी गति पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई। अदालत के सामने बताया गया कि 27 मार्च 2023 को आरोप तय होने के बाद अभियोजन के 54 गवाहों में अब तक सिर्फ दो की गवाही हो सकी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को वर्ष 2023 से अब तक मऊ में एसपी पद पर रहे अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है। उपलब्ध न्यायिक रिकॉर्ड के मुताबिक, मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बूढ़ावे गांव निवासी विनोद कुमार मौर्य का 14 वर्षीय बेटा सचिन मौर्य कक�
Korba, Korba | Sep 30, 2026
रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायणम्’ के BTS वीडियो को दिखाया गया है। इसमें रणबीर कपूर फिल्म की पूरी कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। माता कौशल्या से लेकर पिता दशरथ और भाइयों संग भी वो दिखे। साथ ही, रणबीर के एक्शन सीन्स को भी दिखाया गया है। डायरेक्टर नितेश तिवारी ने एक सामने आए BTS वीडियो में बात करते हुए कहा है कि रामायणम् जैसे महाकाव्य से करोड़ों भक्तों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और इसी कारण से फिल्म के लिए सही कलाकारों को कास्ट करना बेहद जरूरी था। रणबीर कपूर जो फिल्म में राम का किरदार निभा रहे हैं उन्होंने भी खुलकर अपने किरदार के बारे में बात की है। रणबीर ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को किसी दूसरे फिल्म या फिर किरदार की तरह नहीं लिया है, बल्कि एक पूजनीय किरदार को पूरे जिम्मेदारी और न्याय के साथ निभाने की नजर से देखा है।
Korba, Korba | Sep 30, 2026
टीवी की मशहूर 'बालिका वधू' यानी आनंदी के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या मामले में बुधवार को बड़ा फैसला आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके एक्स पार्टनर राहुल राज सिंह को लेकर फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन के पास मामले को ट्रायल तक ले जाने लायक पर्याप्त सबूत ही नहीं हैं। कोर्ट ने राहुल राज के वकीलों की दी गई दलीलों को मानते हुए कहा कि यह उकसाने का मामला नहीं बनता, इसलिए ट्रायल चलाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। राहुल का शुरू से दावा रहा है कि दोनों दिसंबर 2016 में शादी करने वाले थे। अब 10 साल चली इस कानूनी लड़ाई के बाद राहुल बरी हो गए हैं। पहले सेशन कोर्ट ने तब कहा था कि गवाहों के बयान से लगता है कि आरोपी ने मृतका की जिंदगी नर्क बना दी थी।
Korba, Korba | Sep 30, 2026
टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा 36 की उम्र में अबतक कुंवारी हैं लेकिन अब वो मां बनने की तैयारी कर चुकी हैं. इसके लिए उन्होंने अपने एग्ज को फ्रीज करवाने का फैसला कर लिया है. उन्होंने कहा कि अगर आपको खुद के बच्चे चाहिए तो ये कदम बेहद जरूरी है. क्रिस्टल दुबई के करोड़पति बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. हालांकि उन्होंने अबतक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है.
Korba, Korba | Sep 30, 2026
एक वक्त था जब रणवीर शौरी और पूजा भट्ट के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा रहती थी। 2000 के दशक की शुरुआत में उनकी डेटिंग की खबरें अक्सर मैग्जीन और अखबार की सुर्खियां रहा करती थी लेकिन फिर साल 2002 गुजरते हुए दोनों के बीच कड़वाहट और विवाद के साथ बेहद खराब मोड़ पर आकर खत्म हुआ। चर्चा ये भी है कि डेटिंग के दौरान दोनों लिव-इन में भी रहे। पूजा भट्ट ने रणवीर शौरी पर शराब पीने और घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। अब पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने करीब 24 साल पुराने इस विवाद और मारपीट पर बात की है। उन्होंने रणवीर और बहन पूजा भट्ट के बीच के पुराने विवाद पर बातें करते हुए स्वीकार किया कि गुस्से में उन्होंने रणवीर शौरी के साथ मारपीट की थी और उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया था। राहुल ने बताया कि, इस घटना के दौरान रणवीर की एक पसली टूट गई थी। हालांकि, अपनी इस हरकत के लिए अब राहुल शर्मिंदगी महसूस करते हैं और उन्हें अपने किए पर अफसोस है।
Korba, Korba | Sep 30, 2026