फतेहगढ़ पुलिस को वैज्ञानिक विवेचना की नई दिशा! 🔍
क्राइम सीन मैनेजमेंट और एविडेंस बेस्ड इन्वेस्टिगेशन पर पुलिस का एक दिवसीय प्रशिक्षण
फतेहगढ़। पुलिस लाइन फतेहगढ़ के परेड ग्राउंड में 20 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ की अध्यक्षता में “Crime Scene Management and Evidence Based Investigation” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, विवेचक एवं पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान घटनास्थल को सुरक्षित रखने, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने, साक्ष्यों के संरक्षण तथा Evidence Based Investigation से जुड़े महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विवेचनाओं में वैज्ञानिक साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना, अपराधों के सफल अनावरण को मजबूत करना और पुलिस विवेचना की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के क्षेत्राधिकारीगण मौजूद रहे।
वैज्ञानिक साक्ष्य, मजबूत विवेचना और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में फतेहगढ़ पुलिस का महत्वपूर्ण कदम।
#FatehgarhPolice #Fatehgarh #CrimeSceneManagement #EvidenceBasedInvestigation #ScientificInvestigation #PoliceTraining #CrimeInvestigation #QualityInvestigation #UPPolice #FarrukhabadPolice #पुलिस #फतेहगढ़ #फर्रुखाबाद #वैज्ञानिकविवेचना #साक्ष्यसंकलन