नवाबगंज में सियारों का आतंक, आधी रात पशुओं पर टूट पड़ा झुंड
🐾 छह भैंस और एक बकरी घायल, पशुओं को बचाने पहुंचे नौसाद पर भी हमला
नवाबगंज/फर्रुखाबाद
थाना क्षेत्र के पठान मिल्किया गांव में शुक्रवार देर रात चार से अधिक सियारों के झुंड ने गांव में घुसकर घरों के बाहर बंधे पशुओं पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरातफरी मच गई।
घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी नौसाद ने बताया कि पशुओं के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर आए और सियारों को भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान सियारों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
ग्रामीणों के पहुंचने और शोर मचाने के बाद सियार वहां से भाग गए।
बताया गया कि हमले में सिराज की एक भैंस, अतीक की एक भैंस, बंगाली की एक भैंस, नौसाद की दो भैंस तथा अल्ताफ की एक भैंस और एक बकरी घायल हुई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय गांव के आसपास सियारों की आवाजाही बढ़ गई है। झुंड में सियारों के आने से पशुपालकों में अपने मवेशियों और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से गांव के आसपास सियारों की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के जरूरी इंतजाम कराने की मांग की है।
#नवाबगंज #पठान_मिल्किया #फर्रुखाबाद #सियार #सियारों_का_आतंक #सियार_का_हमला #वन_विभाग #पशुपालक #ग्रामीण #पशु_सुरक्षा #Wildlife #FarrukhabadNews #NawabganjNews #UPNews #BreakingNews #LocalNews #AnimalAttack #VillageNews #Farrukhabad #उत्तरप्रदेश_समाचार