डीएम के औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्रों की खुली पोल!
अनुपस्थित मिला फार्मासिस्ट, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश
दो दिन से प्रभावित प्रसव सेवा पर लिया संज्ञान, स्टाफ नर्स की तैनाती के आदेश
📍 अमृतपुर/फर्रुखाबाद।
तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के साथ पीएचसी अमृतपुर और पीएचसी पिथनापुर का औचक निरीक्षण किया।
🏥 पीएचसी अमृतपुर में प्रतिदिन औसतन 200 से अधिक मरीज पहुंचने की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान 130 से अधिक मरीज देखे जा चुके थे। डीएम ने मरीजों को समय से जांच, उपचार और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
⚠️ निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला। डीएम ने संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए और सभी कर्मचारियों की उपस्थिति पर विशेष निगरानी रखने को कहा।
👩⚕️ प्रसव सेवाओं को लेकर भी लिया संज्ञान
एक एएनएम के मातृत्व अवकाश और दूसरी के प्रशिक्षण पर होने के कारण पिछले दो दिनों से प्रसव सेवाएं प्रभावित थीं। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने एक स्टाफ नर्स की तैनाती के आदेश दिए, ताकि गर्भवती महिलाओं को परेशानी न हो।
🔬 सीबीसी सहित अन्य जांच मशीनों को सुचारु रखने और तकनीकी खराबी होने पर तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।
🏥 पीएचसी पिथनापुर में भी कर्मचारियों की उपस्थिति, दवाओं, जांच सुविधाओं, साफ-सफाई और प्रसव सेवाओं की समीक्षा की गई। एएनएम अंजुम निशा द्वारा औसतन एक माह में 30 से अधिक प्रसव कराए जाने की जानकारी दी गई।
🌊 बाढ़ के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बाढ़ का पानी कम होने के बाद जलजनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाने, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा बीमारी के लक्षण मिलने पर समय से उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
➡️ डीएम ने साफ कहा—स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को समय से उपचार और जरूरी सुविधाएं मिलें, लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
#फर्रुखाबाद #अमृतपुर #तहसीलसमाधानदिवस #डीएमफर्रुखाबाद #अंकुरलाठर #स्वास्थ्यविभाग #पीएचसीअमृतपुर #पीएचसीपिथनापुर #सीएमओफर्रुखाबाद #स्वास्थ्यसेवा #औचकनिरीक्षण #मरीजोंकीसेवा #प्रसवसेवा #बाढ़ #बाढ़प्रभावितक्षेत्र #जनसमस्याएं #फर्रुखाबादन्यूज #अमृतपुरन्यूज #उत्तरप्रदेशसमाचार