मुगलसराय: प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड ने शाहपुर डेगरा बस्ती गांव में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं
जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दूसरे दिन प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड ने बबुरी थाना क्षेत्र के शाहपुर डेगरा बस्ती गांव में रविवार शाम को चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की योजनाओं से आच्छादित लोगों से वार्ता किया तथा अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए।