बेगूसराय में पोषण माह का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त जिले के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं ने ली शपथ
बेगूसराय जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
नगर निगम क्षेत्र के मिलन चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बेगूसराय जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की शपथ ली।
इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण से बचाव के लिए अभिभावकों को भी जागरूक किया गया।
पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लोगों को सही पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा।
#bihar #BreakingNews #NewsUpdate
Bihar, India | Sep 10, 2026