समाहरणालय, कैमूर*
=================
जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
==================
प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 20.08.2026*
=================
प्रशासन में संवेदनशीलता, समन्वय और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता: जिला पदाधिकारी, कैमूर
दिनांक 20 अगस्त 2026 - जिला पदाधिकारी कैमूर की अध्यक्षता में आज अपराह्न 03:00 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी विभागों के पदाधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि सभी पदाधिकारी प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता, समन्वय एवं समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ससमय प्राप्त हो सके।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं :-
1. सभी कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा एवं कार्य-योजना (Time Line) के अनुसार ससमय सुनिश्चित किया जाए।
2. सभी पदाधिकारी परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाते हुए अपने कार्यों पर पूर्ण फोकस रखें।
3. सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों का त्वरित एवं सुचारू निष्पादन किया जाए।
4. आम नागरिकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जाए और उनके साथ सम्मानजनक एवं विनम्र व्यवहार किया जाए।
5. जन-समस्याओं के समाधान में तत्परता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Kaimur, Bihar | Aug 21, 2026