मीनापुर: दाऊद छपरा गांव में दो गुटों के बीच जमीनी विवाद, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मीनापुर थाना क्षेत्र के दाउद छपड़ा गांव में दो गुटों के बीच जारी जमीन का विवाद थाना पहुंच गया। इस मामले में दोनों पक्षों के द्वारा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।एक पक्ष के शिक्षक संतोष कुमार ने थाना को दिए आवेदन में स्थानीय प्रमुख के देवर और शिक्षक सुबोध कौशिक पर उनकी निजी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।