अशोक नगर: सेमरखेड़ी में एक युवक हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार, देहात थाना में मामला दर्ज
अशोकनगर देहात पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेमरखेड़ी गांव में एक युवक को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है पुलिस के अनुसार आरोपी राजू पिता रामबाबू रजक उम्र 42 साल निवासी ग्राम सेमरखेड़ी अशोकनगर को मंगलवार रात 8 बजे आरोपी के घर के पास सेमरखेड़ी में तलाशी के दौरान आरोपी के पास अवैध रूप से हाथ भट्टी की बनी 5 लीटर कच्ची शराब मिली