पनागर: पनागर में फाइनेंस कंपनी मैनेजर से चाकू की नोक पर 90 हजार नकदी व मोबाइल लूटे, तीन बदमाश फरार
पनागर थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात तिलगवां और एलपीआर के बीच मेन रोड पर मोपेड सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर भोले यादव को रोककर पहले उनकी बाइक की चाबी निकाली और फिर चाकू अड़ाकर लोन की किश्तों से वसूली गई 89 हजार 929 रुपए की नकदी से भरा बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मैनेजर ग्राम रिठौरी, छितरी, तिलगवां और गाजर से समूह