पनागर: जैतपुरी: जलेबी विवाद में दोस्त ने दोस्त को चाकू मारा, इलाज के दौरान हुई मौत
जैतपुरी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ महज़ जलेबी खाने के मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। दो गहरे दोस्तों के बीच हुआ छोटा सा झगड़ा इतना हिंसक हो गया कि एक ने दूसरे के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 18 वर्षीय कृष्णा उइके के रूप में हुई है। आरोपी साजन झारिया, जो कृष्णा का करीबी दोस्त था।