मुगलसराय: मुगलसराय वार्ड-16 में नालियों का गंदा पानी सड़क पर, राहगीर हो रहे परेशान
मुगलसराय वार्ड-16 में नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। रविवार दोपहर 12 बजे स्थानीय निवासी पुनवासी, गोलू, मुकेश, बटेश्वर, रंगू, पप्पू गुप्ता, जोगिंदर ने बताया कि यदि नालियों की नियमित सफाई कराई जाए तो जलभराव की समस्या से राहत मिल सकती है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से नियमित सफाई कराकर जलभराव और गंदगी की समस्या दूर कराने की मांग की है।