सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सांवरिया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बड़वानी में रक्तदान शिविर का आयोजन
बड़वानी 01 अक्टूबर 2026/राज्य शासन द्वारा दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का शत-प्रतिशत् लाभ सुनिश्चित किये जाने हेतु जिला चिकित्सालय बडवानी प्रशासन के आव्हान पर 01 अक्टूबर 2026 को सांवरिया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, राजघाट रोड बडवानी के डॉ. अमित नाईक मेडिसीन विशेष एवं अजीत सोलंकी शिशु रोग विशेषज्ञ के प्रयासों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर के आयोजन हेतु डॉ मनोज खन्ना सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बड़वानी ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ. रंजीत चौहान एवं ब्लड बैंक के दल द्वारा संपुर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
शिविर में सांवरिया हॉस्पिटल के स्टॉफ, भर्ती मरीजों के परिजन एवं उनके द्वारा प्रेरित नागरिकों के द्वारा शिविर में कुल 32 यूनिट रक्तदान किया गया है।
अस्पताल प्रशासन के द्वारा अपील की जाती है कि नगर बड़वानी में संचालित अन्य प्रायवेट हॉस्पिटल के द्वारा भी 17 अक्टूबर 2026 के पुर्व तिथि निर्धारण कर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अपना योगदान देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है।